बोकारो, मार्च 2 -- चास प्रतिनिधि। गरगा नदी से अतिक्रमण हटाने के मामलें को लेकर अंचल की ओर से होली के बाद सख्ती के साथ अभियान शुरू होगी। निगम चुनाव के दौरान लगे आचारसंहिता व चुनाव कार्य में सीओ सहित अंचल कर्मियों के होने से अभियान एक माह तक स्थगित रहा। लेकिन अब मामलें पर अंचलाधिकारी की ओर से सख्ती के साथ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें राजस्व निरीक्षक, दो राजस्व उप निरीक्षक जिसमें आनंद भारती, अकोश मिश्रा सहित अंचल के दो आमीन शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का-3 से हल्का-7 तक नदी जमीन में अतिक्रमण है। अंचल कार्रवाई को लेकर भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दस से अधिक लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया है। वैसे अतिक्रमणकारियों पर अब अंचल टीम की ओर से सख्ती के साथ कार्रवाई होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.