गया, मार्च 6 -- होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। शुक्रवार को लौटती भीड़ के मद्देनजर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर आरपीएफ की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आई। गया जंक्शन सहित आसपास के पहाड़पुर, टनकुप्पा, गुरपा स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने का कार्य किया। गया जंक्शन पर 12397 अप महाबोधि एक्सप्रेस में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से और सुरक्षित रूप से चढ़ाया गया। भीड़ के कारण किसी प्रकार की अफरा-तफरी या धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए आरपीएफ के जवान लगातार निगरानी करते रहे। कॉमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.