धनबाद, मार्च 6 -- होली खत्म होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में गुरुवार को काम पर लौटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही धनबाद स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ते रहा। शाम के बाद धनबाद आई सभी ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी गई। सामान्य श्रेणी की बोगियों के साथ-साथ रिजर्वेशन बोगियों में भी अधिक भीड़ थी। अगले 10 दिनों तक ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल के लिए मारामारी शुरू हो गई है। देश के बड़े शहरों में रह कर कामकाज करने वाले और दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में होली पर अपने घर धनबाद आए थे। जिनका लौटने का टिकट कंफर्म नहीं है उनके पास सिर्फ तत्काल कोटे का विकल्प बचा है। लिहाजा तत्काल टिकट के लिए रिजर्वेशन काउंटरों पर लोग अल सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.