मऊ, फरवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। होली के त्योहार पर जिले भर में दुकानों पर कई प्रकार की गुझिया सज गई है। काजू खोया, केसरिया एवं नवरत्ना गुझिया की ग्राहकों की पहली पसंद देख बुकिंग भी हो रही है। शहर के कई प्रतिष्ठित मिष्ठान भण्डारों पर कारीगर गुझिया बनाने में जुटे हैं। वहीं ड्राईफूड की डलिया एवं गुलाल, गझिया, मेवा के बने रेडिमेट गिफ्ट पैकेटों से भी दुकानें सज चुकी हैं। हालांकि अभी ड्राईफूड एवं खोया से लेकर चांदी के वर्क तक से बनी गुझिया की बाजार में दुकानों पर बिक्री हो रही है। लेकिन बाजार में सजी सभी प्रकार की गुझिया के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे गुझिया का स्वाद फीका हो जा रहा है। 300 रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक गुझिया की बिक्री की जा रही है। जबकि पिछले वर्ष प्रत्येक प्रकार की गुझिया के दाम प्रतिकिलो 200 से लेकर तीन सौ रुपए तक सस्ते हुआ कर...