मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। होली के पर्व को लेकर बाजार भाव रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। पर्व को लेकर जहां गुरुवार को खोया चार सौ के पार पहुंच गया है, वहीं असली खुले दूध की कीमत भी साठ रुपये लीटर से अधिक हो गई है। होली पर्व को लेकर दुकानों पर गुजिया-नमकीन सज गए हैं। वहीं कपड़ों की दुकानों में भी रौनक दिखाई दे रही है। दुकानदारों को पर्व से काफी उम्मीदें नजर आ रही है। होली पर्व को लेकर दूध के दामों में आ रहे उछाल का असर खोया पर भी पड़ रहा है। रविवार तक बाजार में खुला हुआ असली दूध का भाव जहां 50-55 रुपये लीटर था। वहीं सोमवार के बाद से दूध का भाव 60 से लेकर 65 रुपये लीटर तक पहुंच गया। इससे दूध के खरीदार काफी परेशान नजर आए। उधर, महंगे होते दूध का सीधा असर खोया पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को बाजार में खोवा का भाव जहां 360 रुपये किलो तक था, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.