लोहरदगा, मई 24 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के टीको कुडू स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल में टिकल टेंट समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्विमिंग पूल में बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों को कला, संगीत, नृत्य, खेलकूद, योग, कंप्यूटर प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों से परिचित कराया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को नई सीख देने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाना था। नन्हें-नन्हें बच्चों ने खुद से छोटे छोटे टेंट बनाए। ड्राइंग प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग, चेयर रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निदेशक अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और विद्यालय सदैव इस दि...