इटावा औरैया, अगस्त 18 -- भरथना। होली प्वाइंट एकेडमी में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर डा प्रदीप चंद्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद डायरेक्टर डा प्रदीप चंद्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों तथा विद्यार्थियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका ...