सीवान, मार्च 2 -- महाराजगंज/दरौंदा। दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव स्थित न्यू मार्केट में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल ग्रामीणों ने एक दूसरे हो अबीर लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह में शामिल स्थानीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने ग्रामीणों को होली की बधाई दी। विधायक ने कहा कि होली प्रेम व आपसी सौहार्द का त्योहार है। होली शांतिपूर्ण ढंग से एक दूसरे के गले मिलकर मनाएं। पूर्व जिलापार्षद बीरेंद्र शर्मा के द्वारा बगौरा गांव में उच्चस्तरीय हॉस्पिटल व डिग्री कॉलेज के सम्बंध में की गई मांग पर विधायक ने कहा कि बगौरा में हॉस्पिटल पास हो गया है। सम्भवतः अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। डिग्री कॉलेज के सम्बंध में उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि दरौंदा विधानसभा के तीनों प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज खुले। समारोह में प्रखंड प्रमुख ...