बुलंदशहर, फरवरी 27 -- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में फूलों की होली का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित,प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग , ईश्वर चंद गोला व प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण नृत्य पर आधारित फूलों की होली खेली गई। आचार्य जुगेंद्र सिंह जी ने बुरा ना मानो होली है पर काव्य पाठ किया। पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित ने कहा की होली प्रेम भाईचारा और एकता का संदेश देती है। मुख्य वक्ता संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह रंगों का त्यौहार जीवन की निराशा से निकलकर उमंग, खुशी, और उत्साह से भरने का संदेश देता है।कार्यक्रम का संचालन प्रीति त्यागी एवं संयोजक दौजपाल शर्...