पाकुड़, मार्च 1 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। बीएड कॉलेज पाकुड़ में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने मर्यादा एवं सम्मान के साथ सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। पूरे परिसर में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश गूंजता रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं मर्यादा के साथ जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.