पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने वरिष्ठ शिक्षक सतीश चंद्र गंगवार के साथ जिलाधिकारी से भेंट की तथा उन्हें अवगत कराया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के माध्यमिक शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन होली से पूर्व अब तक नहीं मिल पाया है। यह भी अवगत कराया कि कई विद्यालयों का माह जनवरी का वेतन भी नहीं मिल पाया है। जिलाधिकारी ने इस पर आश्चर्य और रोष प्रकट किया। यह भी अवगत कराया कि दो माह का वेतन न मिलने से होली के त्यौहार के कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। अनेक शिक्षकों के लोन की ईएमआई भी बाधित हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। जिलाधिकारी ने आशवस्त किया कि इस प्रकरण पर कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...