लातेहार, मार्च 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्रभारी एमओ राजेश राम ने क्षेत्र के जिविप्र के सभी दुकानदारों को होली के पहले मार्च माह का खाद्यान्न उठाव व वितरण करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मुहैया कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एमओ ने शिकायत मिलने पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही। इधर एमओ के दिए निर्देश के आलोक में डीलरों ने बरवाडीह गोदाम से मार्च माह का खाद्यान्न उठाव और वितरण शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...