बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नियमित कर्मियों को होली से पहले बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। बस्ती में यह जानकारी देते हुए वित्त नियंत्रक अजय जौहरी ने बताया कि शासन स्तर पर गठित अधिकृत समिति की स्वीकृति के बाद प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। निर्देशानुसार, प्रत्येक नियमित कर्मचारी को 5000 रुपये का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। यह राशि आगामी स्वीकृत किस्तों के एरियर में समायोजित की जाएगी। जिन कर्मियों की अग्रिम धनराशि एरियर में समायोजित नहीं हो सकेगी, उनकी राशि आगामी महीने के वेतन से समायोजित की जाएगी। मुख्यालय से वित्तपोषित इकाइयों को छोड़कर अन्य इकाइयों को यह भुगतान निगम की आय से नकद करने के लिए अधिकृत किया गया है। होली अवकाश को देखते हुए सभी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.