नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा डिपो में होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार होली पर 40 फीसदी बसें गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डा होकर रूट को निकलेंगी। इससे अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 28 फरवरी से होली स्पेशल बसें चलेंगी और अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। नोएडा डिपो में 188 बसें हैं। इनमें से 35 बसें गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे के रास्ते अलग-अलग शहरों के लिए चलाई जाती हैं, लेकिन होली पर इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 75 तक कर दिया जाएगा। यह बसें नोएडा से कौशांबी बस डिपो होते हुए फरुर्खाबाद, एटा, बरेली आदि शहरों के लिए निकलेंगी। लौटते समय बसें कौशांबी डिपो से नोएडा आकर फिर कौशांबी डिपो के रास्ते रूट को निकलेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंध मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.