सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। होली पर अगर हुड़दंग मचाने की सोच रहे हो होशियार हो जाइए। पुलिस ने पूरे जिले में 367 सीसीटीवी कैमरों से जुलूस की निगरानी करने जा रही है। अगर जरा भी कोशिश की तो सीधे सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। पुलिस ने 78 स्थानों को संवेदनशील/हाट स्पॉट के रूप में भी चिन्हित किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह रहेगी। एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि होली पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। बताया कि जनपद के विभन्नि थाना क्षेत्रों में 2581 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को कुशलतपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए होलिका दहन स्थलों का भ्रमण व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बताया कि तीन जुलूस होलिका दहन व होली के दिन 15 जुलूस निकाले जाएंगे। ...