कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में होली के रंग इस बार तेज धूप के साथ खिलेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली के दिन दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। पछुआ हवा की जगह अब मंद गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम हल्की नरमी महसूस हो सकती है। सुबह 8 बजे तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.