पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। नगर पालिका की तरफ से शहर में जलापूर्ति और साफ सफाई के लिए 27 टीमों का गठन कर दिया गया है। ताकि साफ सफाई दुरुस्त रहे और साथ ही पानी की आपूर्तिको लेकर कोई असुविधा न हो। विशेष कार्ययोजना बना कर 24 घंटे जलापूर्ति के लिए कहा गया है। शहर के 27 वार्डों में निगरानी के लिए कहा गया है। साफ सफाई और चूना आदि डाल कर संक्रमण को रोकने के लिए सफाई नायक और सफाई निरीक्षक लगाए गए हैं। दो टीमों पर एक सफाई नायक की जिम्मेदारी रहेगी। जिसे अपने वार्ड के साथ एक अतिरिक्त वार्ड की भी मॉनिटरिंग करनी होगी। सभी पंप हाउसों पर जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ कर्मचारी, ऑपरेटर और टेक्नीशियन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...