फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। होली का त्योहार होने के चलते नगर पालिका द्वारा जहां 24 घंटे पानी की आपूर्ति किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं। जिससे त्योहार में उपभोक्ताओं को समस्याएं न उठानी पड़ें। इसके लिए अफसरों ने निर्देश जारी करते हुए इसमें लापरवाही न बरते जाने की हिदायत दी है। होली की उमंग पानी व बिजली के बिना अधूरी सी लगती हैं। होली में पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के सभी 56 नलकूपों के जरिए लगातार पानी सप्लाई किए जाने की तैयारी की है। ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि 24 घंटे पानी दिए जाने के निर्देश सम्बंधितों को दे दिए गए हैं जिससे होली का उत्साह कमजोर न पड़ सके। दरअसल होली के समय पानी की अधिक आवश्यकता रहती है जिससे यह निर्णय लिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.