कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। होली पर शहरवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के लिए केस्को ने टीमें तैनात कर दी हैं। केस्को मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से शहरभर की बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर कहीं कोई समस्या आने पर तत्काल मोबाइल गैंग भेजी जाएंगी। पांच मार्च तक पहले ही किसी भी तरह का नियोजित शटडाउन पर रोक लगा दी गई है। किसी इलाके में फॉल्ट होने पर तुरंत बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक करेंगे। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने होली को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। किसी इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकता है या फिर ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है तो बिजलीकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई को बहाल करेंगे। इसके लिए केस्को के कॉल सेंटर में कई अफसर मुस्तैद किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.