मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार कर लिया है। जिले की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार बल प्रयोग और निगरानी के दोहरे चक्रव्यूह की रचना की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में पुलिस की भारी तैनाती: सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे जिले में 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसमें जिला पुलिस बल के साथ-साथ बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 300 से अधिक मजिस्ट्रेट की...