मथुरा, मार्च 9 -- ब्रज में होली के उल्लास के बीच जाम भी खूब छलके। लगातार अवकाश पड़ने के चलते पांच दिनों में 14 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। जनपद में होली होली पर बाजारों में रौनक रही। मिठाई, मेवा, गिफ्ट आइटम के अलावा शराब की दुकानों पर भी बीते पांच दिन के अंदर जमकर खरीदारी हुई। एक आकलन के मुताबिक 1 से लेकर 5 मार्च के बीच जनपद में शराब की दुकानों पर करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। अधिकांश दुकानों पर होली की पूर्व संध्या पर ही शराब का स्टॉक समाप्त हो गया था। इधर, गर्मी का मौसम आते ही सर्वाधिक मांग बीयर की रही। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिन के अंदर जिलेभर की दुकानों पर 2.60 करोड़ की देशी शराब, 8.60 करोड़ की अंग्रेजी शराब के अलावा और 2.62 करोड़ रुपये की बियर की बिक्री हुई है। सरकार को होली पर शराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.