अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दृष्टिगत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह चौकस कर दिया गया है। 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखते हुए सभी टीमों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के आदेश के बाद एंबुलेंसों की रणनीतिक तैनाती प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दुर्घटना बाहुल्य स्थलों के आसपास की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। जरूरत पड़ने पर 108 नंबर डायल करते ही निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने बताया कि त्योहार के दौरान निर्बाध सेवा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं, जरूरी उपकरण और प्रशिक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.