चतरा, मार्च 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। होली के पावन अवसर पर शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन द्वारा चतरा के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। रविवार को अमेरिका निवासी धृति शाह के सहयोग से संस्था ने होलमगड़ाखुर्द, बिरहोर टोला, बड़की मंदिर दरगाह, डोमेसिटवा पकरिया और टोंगरी टांड़ पकरिया में 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन पैकेट वितरित किए। प्रत्येक राशन पैकेट में चावल, दाल, आलू और प्याज जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थी। इस अभियान का मुख्य लाभ उन दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और असहाय परिवारों को मिला, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। राशन के साथ-साथ स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-पेन, मैगी और बिस्कुट भी बांटे गए, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन के निदेशक और अध्यक्ष बजरंग ने बताया कि उनकी संस्था केवल राहत कार्य ही नहीं, बल्कि शिक्ष...