सराईकेला, मार्च 3 -- सरायकेला । होली के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरायकेला-खरसांवा जिले की शराब दुकानें बंद रहेंगी। उत्पाद विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 4 मार्च को जिले की सभी देशी और विदेशी शराब की खुदरा दुकानें, कंपोजिट शॉप और सभी होटल/रेस्टोरेंट बार आदि बंद रहेंगे। यह आदेश जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने वाले दुकानदारों या अवैध शराब की बिक्री में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस और उत्पाद विभाग की विशेष टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.