नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। होली को लेकर पुलिस-प्रशासन से लेकर राजधानी के अस्पताल तक पूरी तरह तैयार हैं। रंगों के पर्व पर हर साल होने वाले सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में खास इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। होली के मद्देनजर एम्स ट्रामा सेंटर, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीटीबी सहित सभी बड़े अस्पतालों की इमरजेंसी में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में हादसा पीड़ितों का दबाव अधिक होता है। सामान्य दिनों में यहां रोजाना करीब 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। होली पर ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचने वाले हादसा पीड़ितों की संख्या दोगुनी हो जाती है। एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. कमरान फारूकी ने कहा कि सामान्य तौर...