मऊ, फरवरी 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शुक्रवार की शाम आगामी त्योहारों होलिका दहन, होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजेश अग्रवाल और सीओ जितेंद्र सिंह ने की। बैठक के दौरान त्योहारों से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और होली के दौरान हुड़दंग या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आमजन या धार्मिक भावनाएं आहत हों। सीओ जितेंद्र सिंह ने डीजे संचालकों को नियंत्रित आवाज में डीजे बजाने की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.