जौनपुर, मार्च 2 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच होली पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पर्व कोई भी हो उसका उद्देश्य प्रेम एवं सौहार्द को बढ़ावा देना होता है। होली का पर्व हम सब को सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम सबको होली का पर्व शांति पूर्वक ठंग से मनाना चाहिए। किसी प्रकार का विवाद या लड़ाई न होने पाए। इसके प्रति हम सभी को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है दुश्मन को भी गले लगाने से नही चूकना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाद की सम्भावना होलिका दहन पर भी होती है। इसलिए संभावना होते ही पुलिस को सूचित करें। यदि कोई शांति भंग का प्रयास ...