मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। एसपी ने बताया कि जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, जबकि थाना स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्यालय से अतिरिक्त बल की मांग पूरी हो चुकी है, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही, जिले में क्यूआरटी का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गश्त करेंगे। डीजे और तेज रफ्तार पर लगाम: इस बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.