फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में जहां एक ओर होली पर रंगों की धूम रही है। वहीं केमिकल रंगों के इस्तेमाल से 100 से अधिक लोगों को बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड में जा पहुंचे। अधिकांश मामलों में लोगों ने आंखों में जलन, लालिमा और त्वचा पर खुजली या चकत्ते पड़ने की शिकायत की। स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दोपहर के बाद से ही अस्पतालों में मरीजों का आना शुरू हो गया था। डॉक्टरों ने बताया कि इस साल सूखे गुलाल के बजाय गाढ़े केमिकल रंगों का अधिक उपयोग हुआ है, जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित हुए। कई युवाओं को रंगों की वजह से चेहरे और गर्दन पर गंभीर एलर्जी की शिकायत हुई। वहीं, जबरन रंग डालने या पानी के गुब्बारे लगने से भी कई लोगों को आंखों में जलन की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.