सोनभद्र, मार्च 6 -- बीना।हिंदुस्तान संवाद बीना पुलिस ने होली मे हड़दंगई करने वाले सात लोगों कों गिरफ्तार कर शांति भंग मे चालान कर दिया है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव नें बताया की क्षेत्र मे होली के दिन मारपीट करने वाले के खिलाफ फिलहाल शांति भंग की कारवाई की गईं।एक केस मे छह लोग तो दूसरे केस मे एक लोग मारपीट मे शामिल होने वालों में सूरज गुप्ता, यश वर्धन वर्मा, धीरज वर्मा, मुकेश वर्मा,शिवम त्रिपाठी, सुदीप सागर वर्मा, प्रियांशु वर्मा का शांति भंग मे चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...