बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर/ललिया संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी। अराजक तत्वों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। खुशियों के पर्व होली के रंग में भंग डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। बेहतर होगा कि लोग खुद सतर्क रहें। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में डॉ. विपिन कुमार जैन एवं विकास कुमार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च मथुरा चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार व आसपास के क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान विशाल पाण्डेय, डीके श्रीवास्तव, अ...