रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के दिन रुद्रपुर में कई जगहों पर हुड़दंग और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। अलग-अलग क्षेत्रों में मामूली विवाद पर कहीं पिस्टल तान दी गई तो कहीं दिनदहाड़े फायर कर दिया गया। होली पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के निर्देशों के बावजूद हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, आवास विकास क्षेत्र में कुछ युवक अपने कार्यालय के बाहर आपसी भाईचारे के साथ होली मना रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि अचानक बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी विवाद के हमला शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने हिमांशु अरोरा के सिर पर जोर से शराब की बोतल मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने वहां मौजूद अन्य युवकों के साथ भी हाथापाई और मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.