साहिबगंज, फरवरी 28 -- राजमहल। शांति व सौहार्द के साथ होली मनाने को लेकर शनिवार को राजमहल थाना परिसर मे एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व प्रभारी बीडीओ मो युसूफ मौजूद थे। एसडीओ ने क्षेत्र के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील की। होली के दौरान क्षेत्र में पुलिस लगातार गस्ती करेगी। शांति समिति के सदस्यों ने भी बारी-बारी से अपने-अपने सुझाव साझा किये। एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं, किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि होली के दिन पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती करेगी। हुडदंगियों पर पैनी नजर रहेगी। बैठक समाप्ति के बाद एसडीओ सदानंद महतो , एसडीपीओ विमलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.