एटा, मार्च 7 -- होली पर हुईं मारपीट की घटनाओं में घायल लोग शनिवार को अस्थिरोग ओपीडी में अपनी हड्डी जुड़वाने पहुंचे। ओपीडी में 450 से अधिक मरीजों ने उपचार को चिकित्सक से परामर्श लिया है। शनिवार को सुबह से दोपहर तक अस्थिरोग ओपीडी में डा.मुकेश परमार ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों में 90 प्रतिशत हड्डी टूटने, चोट होने, मांसपेशियों में खिचाव, दर्द के रहे। जिनको ओपीडी में एक्सरे जांच कराकर उपचार को परामर्श दिया। दोनों ओपीडी में शनिवार को 450 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। इनमें मारपीट, झगड़ने में चुटैल होने वालों के अलावा जोड़ों में दर्द के मरीज भी शामिल रहे। शनिवार को मेडिकल कालेज में 1945 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया है, जिससे मेडिकल कालेज की मेडिसिन, बालरोग, दंत, नेत्र, ईएन...