पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी पिंकी भारद्वाज पत्नी सुनील भारद्वाज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 3 मार्च को रात नौ बजे उसका नौ वर्षीय पुत्र शनि मोहल्ले में ही बाबू की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। तभी रास्ते में मोहल्ले के निवासी सुमित,बॉबी, अमित समेत छी से सात अज्ञात लड़कों ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। किसी तरह उसके पुत्र शनि ने घर में आकर अपनी जान बचाई। इस पर सभी आरोपी उसके घर में घुस आए और शनि को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...