हापुड़, मार्च 8 -- होली पर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बल्ले बल्ले हो गई। डिपो को होली पर एक करोड़ की कमाई हुई है। सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाकर बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई गई। वहीं, होली प्रोत्साहन योजना से चालक परिचालकों को लाभ मिलेगा। रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा होली पर बेहतर बस सेवा संचालित की गई। यहां हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई। जिसका स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिला। अब होली पर डिपो को रिकॉर्ड कमाई हुई है। एक मार्च से अब तक डिपो को एक करोड़ की कमाई हो चुकी है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि होली पर हापुड़ डिपो को खूब कमाई हुई है। कमाई की प्रदेश स्तर की रैंकिंग अभी तक नहीं आई है। उम्मीद है कि कमाई में हापुड़ डिपो प्रदेश एवं मंडल में बेहतर प्रदर्शन करेगा।-500 से अधिक चालक परिचालकों को प्रोत्साहन ...