लखनऊ, मार्च 6 -- UP News: रंगों के त्योहार होली पर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर मौत का तांडव देखने को मिला। प्रदेश भर में बीते 48 घंटों के दौरान हुए भीषण सड़क हादसों में 265 लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि 650 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड घायलों से पटे पड़े हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश हादसों की मुख्य वजह शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना रही।लखनऊ और आसपास के जिलों में सर्वाधिक मौतें राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में हादसों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जहां कुल 64 लोगों की जान चली गई। लखनऊ और सीतापुर में 9-9 लोगों की मौत हुई, जबकि बहराइच और बाराबंकी में 8-8 लोगों ने दम तोड़ा। अमेठी में 7, गोंडा में 6, रायबरेली में 7 और सुलतानपुर, श्रावस्ती व अंबेडक...