मुरादाबाद, मार्च 3 -- रंग खेलने के दिन दोपहिया वाहन चलाएं तो सिर पर हेलमेट जरूर पहनें। पिछले वर्षों के कई दुर्भाग्यपूर्ण केसों का हवाला देकर चिकित्सकों ने लोगों को यह सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि कई लोग होली पर शराब पीकर दोपहिया वाहन चलाते हैं। होली पर हादसेवश गिर जाने के चलते सिर में गंभीर चोट लगने के मामले अक्सर सामने आते हैं। कुछ मामलों में पीड़ित व्यक्ति जान भी हाथ धो बैठे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, यह संभावना प्रबल है कि हादसे के चलते सिर में गंभीर चोट लगने से पीड़ित मरीजों को सरकारी क्षेत्र का मंडलीय जिला अस्पताल हायर सेंटर रेफर कर देगा क्योंकि, अस्पताल में न्यूरो सर्जन नहीं है। सिर में गंभीर चोट के केसों को न्यूरो सर्जन ही देखता है। चिकित्सकों की बात, फोटो शराब पीकर हुड़दंग करने व बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के चलते ऐसे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.