प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होली के मद्देनजर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर रहेंगी। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के रीजनल मैनेजर शरदेंदु शुक्ल के अनुसार होली के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए 24/7 निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस से में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.