बुलंदशहर, मार्च 1 -- होली के उल्लास के बीच आपकी सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जनपद में त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। शासन के निर्देशानुसार, जिले की सभी एंबुलेंस 24 घंटे सक्रिय रहेंगी, जिससे जरूरतमंदों को कम से कम समय में इलाज मिल सके। 108 एवं 102 सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि होली को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। एंबुलेंस को उन स्थानों पर तैनात किया गया है जो दुर्घटना बाहुल्य हैं या जहां भीड़ अधिक रहती है। इसके अलावा थानों के नजदीक भी एंबुलेंस मौजूद रहेंगी ताकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच सकें। सभी वाहनों में ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.