होली पर हवाई सफर करना तीन गुना हुआ महंगा
वाराणसी, फरवरी 20 -- बाबतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। होली के पर्व पर हवाई यात्रा सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुनी महंगी हो गई है। 28 फरवरी से 2 मार्च तक मुंबई और दिल्ली रूट पर इसका असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, नौकरी और व्यवसाय के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद और अन्य शहरों में रहते हैं। होली पर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने से विमानों के किराए में भी भारी वृद्धि हुई है। 25 फरवरी तक अधिकांश सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, एक मार्च को दिल्ली से वाराणसी का हवाई किराया 8 से 9 हजार रुपये है, जबकि सामान्य दिनों में यह 3 से 4 हजार रुपये होता है। इसी तरह मुंबई से वापसी का किराया 12 से 13 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.