बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिला अस्पताल बस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), एंबुलेंस सेवा तथा उपस्थिति पंजिका का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जांच किया। उन्होंने निर्देश दिया कि होली के दौरान 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से संचालित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...