कन्नौज, मार्च 1 -- तालग्राम, संवाददाता। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तालग्राम ब्लॉक की 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कॉल पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को सौंपी गई है। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देश पर सभी एंबुलेंस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। होली के दिन और उसके बाद भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.