देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क रहेगा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हर शिफ्ट में अतिरिक्त स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन, दवा, मरहम, पट्टी की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर भी मुस्तैद रहेंगे, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सक आन काल उपलब्ध रहेंगे। साथ ही दस बेड का वार्ड भी आरक्षित किया गया है। होली को देखते हुए चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ की अपरिहार्य कारणों को छोड़कर छुट्टी निरस्त कर दी गई है। होली के दिन इमरजेंसी पर मरीजों का दबाव बढ़ जाता है। अबीर-गुलाल से आंख, त्वचा से संबंधित रोग लोगों को समस्या होती है, वहीं दुर्घटना में घायल भी पहुंचते हैं। त्योहार को देखते हुए मेडिकल प्रशासन चौकन्ना है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ...