पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इन स्पेशल ट्रेनों से बाहर प्रदेशों में रह रहे लोगों को अपने घर लौटने में काफी सहूलियत मिल रही है। कटिहार मंडल के अंतर्गत 05735 होली स्पेशल ट्रेन अमृतसर से चलकर फारबिसगंज के रास्ते पूर्णिया होते हुए मंगलवार की रात कटिहार पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन 05736 बनकर बुधवार सुबह कटिहार से पूर्णिया और फारबिसगंज होते हुए पुनः अमृतसर के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन के चलने से सीमांचल के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार तक सप्ताह में चार दिन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट से मंगलवार, शुक्रवार...