अररिया, फरवरी 27 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। होली जैसे महापर्व के अवसर पर राजधानी दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था नहीं होने से सीमावर्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष जोगबनी से आनंद विहार के लिए होली और छठ स्पेशल फेस्टिवल एक्सप्रेस चलाई जाती थी, लेकिन इस बार इन महत्वपूर्ण रूटों पर कोई विशेष ट्रेन नहीं दी गई है। यात्रियों का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट से बिहार के लिए किशनगंज से उत्तराखंड तथा कटिहार से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जिससे कुछ राहत मिली है। परंतु दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों को उठानी पड़ रही है। लोकल ट्रेन से कटिहार उतरी सावित्री देवी, रश्मि कुमारी, सत्यनारायण मंडल, जीवेश झा और आनंद कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.