गोपालगंज, मार्च 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के अवसर पर जिले में हुडदंग करनेवालों या सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कानून का डंडा चलेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर सख्त व कानूनी कार्रवाई करेगी। जिले की पुलिस अफवाहों पर रोक लगाने और ऐसा करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। होली को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था संधारण के तहत 369 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सदर अनुमंडल के 203 और हथुआ अनुंडल में 150 स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 16 क्यूआरटी टीम के दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। प्रत्येक दंडाधिकारी के साथ एक-एक पुलिस अफसर और चार पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। इन दंडाधिकारियों को होली के अवसर पर हुडदंग करनेवालों या सौहार्द बिगाड़ने वालों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.