आजमगढ़, फरवरी 28 -- जहानागंज। थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार और सीओ सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर सीओ सदर आस्था जायसवाल ने कहा कि होली के पर्व पर सौहार्द्र विगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वह तत्काल उनके नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। क्षेत्र में लगातार पुलिस भ्रमणशील है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैठक में अध्यक्ष सरफराज अहमद, डॉ. नसीम, नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता आनंद गुप्ता, अभय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.