नई दिल्ली, मार्च 2 -- होली के त्योहार को लेकर और ईरान में खामेनेई के मारे जाने के बाद पुलिस की निगरानी सोशल मीडिया पर बढ़ गई है। भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट कर किसी ने अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं होगी। पुलिस तत्काल उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई करेगी। इसको लोकर कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पर निगारनी के लिए 24 घंटे के लिए 11 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर, दोनों जेसीपी, डीसीपी क्राइम और पांच जोनों में कुल 11 टीमें बनी हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल हजरतगंज और साइबर थाने को भी लगाया लगाया गया है। खामेनेई के मारे जाने के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। हालांकि प्रदर्शन शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.