मेरठ, मार्च 4 -- होली के चलते मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन सूने हो गए। भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर बसों की तो भरमार रही, लेकिन चालक और परिचालक यात्रियों की बाट जोहते रहे। यही हाल मेरठ सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन का भी रहा। यहां पर भी बहुत कम यात्री अपने गंतव्य के लिए निकले। वेंडरों ने बताया कि होली की वजह से स्टेशन सूने हो गए हैं। मंगलवार को 200 रुपये से भी ज्यादा बिक्री नहीं हो सकी। होली अभियान के तहत रोडवेज ने लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। लंबे रूटों के यात्री रविवार तक अपने घरों के लिए निकल गए थे। वहीं लोकल रूटों के यात्री सोमवार देर शाम तक अपने घरों के लिए रवाना हो गए थे। मंगलवार को रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी कमी रिकॉर्ड की गई। भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डों पर बसें या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.